Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुल्हाड़ी से वार कर मारपीट करने और मोबाइल तोडऩे का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में नारसीसर निवासी चन्द्रसिंह ने प्रदीप सिंह,छैलुसिंह,गजेन्द्र उर्फ गज्जु,मंजीत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नारसीसर में 7 नवंबर की रात को 8 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भतीजे गोरधन को एकराय होकर मारपीट की। प्राथर््ी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार किया और मोबाइल तोड़ दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एलानिया धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



