बातों में लेकर व्यक्ति से हड़पे करीब साढ़े छह लाख रूपए-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। षडय़ंत्र रचते हुए लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में 20 बीडी निवासी वीर सिंह ने मनप्रीत, गुरूदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2026 के बीच चक 20 बीडी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने षडय़ंत्र के तहत उसके साथ कपट के आशय से झूठा प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उससे बातों में लेकर 6 लाख 40 हजार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!