Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आर्मी के जवान की हत्या की खबर सामने आयी है। घटना बीती रात को लूणकरणसर स्टेशन से निकलने के बाद जम्मू तवी ट्रेन की है। जहां पर आर्मी के जवान पर हमला किया गया।


जम्मू घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आर्मी का जवान गुजरात का रहने वाला जिगर कुमार है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने जवान के परिजनों और आर्मी अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
फिलहाल हत्या करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि जीआरपी ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।






