Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शेरूणा थाना क्षेत्र के गांव में डिग्गी में शव मिलने के मामले में आक्रोश व्याप्त है । इस सम्बंध में मृतका की मां ने दो लोगों पर हत्या सहित गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद आज सुबह से ही मोर्चरी के बाहर स्थानीय लोग पहुंचना शुरू हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर धरना लगा दिया है।


लगातार आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल शव मोर्चरी में है और बाहर धरना जारी है। यह है मामला- बता दे कि डिग्गी में युवती का शव मिला था। जिस पर पहले तो मर्ग ही दर्ज की गयी थी लेकिन इसके बाद मृतका की माँ ने खेत में काम करने वाले दो मजदूरों पर बेटी के साथ गलत काम करने और युवती को डिग्गी में फेंककर हत्या कर देने का आरोप लगाया था।



