गोचर भूमि पर कब्जों के खिलाफ फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों को तोड़ी पट्टियां, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में भीनासर उपनगर में गोचर भूमि पर पट्टी के टुकड़े रोप कर कब्जों के खिलाफ आज स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीनासर गोचर भूमि पर पट्टी टुकड़ा रोप कर किए गए कब्जों को आज रविवार, अमावस्या के दिन ग्रामीणों ने हटाया। भीनासर गोचर भूमि पर काफी दिनों से अवैध कब्जों की चर्चा चल रही थी। एक बहुत बड़े क्षेत्र में पट्टी टुकड़ा रोप कर गौशाला के नाम पर कब्जा किया गया था।

 

इसको लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर सहित गंगाशहर थानाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्यवाही के लिए अनुरोध किया था। लेकिन कोई भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गई।
आज भीनासर गोचर भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर भीनासर ग्रामीण इकठ्ठे हुए और सभी पट्टी टुकड़ा को उखाड़कर सभी कब्जे हटा दिए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अवैध कब्जों के खिलाफ इकठ्ठे हुए और सभी कब्जों को हटा दिया।

 

ग्रामीण निवासियों ने साथ ही प्रशासन को चेताया कि गौ माता की भूमि के संरक्षण का कार्य करे और पुन: इन्हें कब्जे न करने दे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!