Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में कड़कड़ाती सर्दी का सितम जारी है । करीब 25 जिलों में छोटे बच्चों की छुट्टियां कर दी गयी है। वहीं बीकानेर में जिला कलक्टर की और छोटे बच्चे बड़ी आस से देख रहे है कि छुट्टी कब होगी। सोशल मीडिया से लेकर कलक्टर कार्यालय तक लगातार कलक्टर को छुट्टी के लिए निवेदन किया जा रहा है। कड़कड़ाती सर्दी के बीच अनेक अभिभावकों ने स्वत: की बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए अवकाश करवा दिया है।



वहीं जागरूक नागरिक और अधिवक्ता सहीराम गोदारा ने कलक्टर कार्यालय को मेल कर छुट्टी के लिए निवेदन किया है। जिसमें लिखा गया है कि सर्दी अत्यधिक है, ऐसे में छोटे बच्चों की छुट्टी की जावे। सहीराम गोदारा ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में उन्होने व्हाटसअप के जरिये भी कलक्टर को निवेदन किया है।
वहीं दूसरी और अनेक सोशल मीडिया यूजर लगातार छुट्टी को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे है। बता दे कि नववर्ष 2026 की शुरूआत के साथ ही बीकानेर में तेज सर्दी शुरू हो चुकी है। लगातार घना कोहरा और कड़कड़ाती सर्दी जारी है। आज बुधवा को भी दोपहर 12 बजे तक डूंगरगढ़ में घना कोहरा दिखा और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम देखी गयी। ऐसे में अलसुबह कोहरे की विजिबिलिटी बेहद कम थी। देखने वाली बात होगी कि जिला कलक्टर को पहुंचे छुट्टी के निवेदन पर क्या छुट्टी होती है। हालांकि बताया जा रहा है कि सिलेबस बच्चों का काफी बाकी है। ऐसे में जिला कलक्टर कार्यालय की और से सावधानी बरती जा रही है।



