पत्थरबाजी और तनाव के बीच पुलिस ने कईयों को लिया हिरासत में,विधायक व्यास जुटे रहे समझाइश में,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामला बेणीसर बारी के बाहर का है। जहां पर बीती रात को गरबे में युवती के साथ अभद्रता के साथ शुरू हुआ विवाद पत्थरबाजी तक चला गया और तनाव फैल गया। देर रात हुए इस विवाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और एक दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है।

 

इस दौरान रात को सूचना मिलते ही विधायक जेठानंद व्यास मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश करते हुए नजर आए लेकिन लोग नहीं माने और लगातार नारेबाजी,आक्रोश व्यक्त करते हुए दिखाई दिए। इस पत्थरबाजी में पुलिस गाड़ी का भी कांच टूटा है साथ ही अन्य गाडिय़ों को भी नुकसान है। पत्थरबाजी में एक बुजुर्ग महिला के भी चोटें आयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!