हत्या का आरोप,परिजनों ने लगाया धरना,दो दिनों पूर्व दो भाईयों की हुई थी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों पूर्व अलसुबह नेाखा क्षेत्र में दो भाईयों की मौत हो गयी थी। जिस पर अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर परिजनों ने अब धरना लगा दिया है। बज्जू के गिराजसर में परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया है। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं हत्या है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी जावे।

 

बता दे कि 20 नवंबर की अलसुबह भामटसर स्थित शर्मा होटल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गयी थी। हादसे में गौरीशंकर,कालूराम दोनो भाईयों की मौत हो गयी थी। वहीं घायल मनफूल जिसके खिलाफ आरोप है वही भी घायल हो गया था। हालांकि नोखा थाने में इस सम्बंध में गाड़ी को लापरवाही से चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!