विवाहिता से शादी के बाद की अलग-अलग डिमांड,प्रताडि़त करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने और प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में उसके ससुराल पक्ष द्वारा अलग-अलग मांग दहेज स्वरूप करते हुए उसे परेशान करने लगे।

 

प्रार्थिया के अनुसार जब वह आरोपी ससुराल पक्ष की मांगो को पूरा नहीं कर पाई तो आए दिन मुझे तंग परेशान करने लगे और मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपीगण ने उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया।प्रार्थिया ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिसकी जांच एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंपी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!