अजय जेदिया को बनाया पश्चिम विधानसभा का अध्यक्ष-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री नरसिंह दास व्यास की अनुशंसा पर बीकानेर पश्चिम में अजय जेदिया को बीकानेर पश्चिम का अध्यक्ष मनोनीत किया है । व्यास ने बताया की यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू की जाती है एवं पारीक के अनुसार निर्देशित किया गया हे कि कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ कर इस की सूचना प्रदेश कार्यालय में भेजकर प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक की स्वीकृति से कार्यकारिणी की घोषणा सप्ताह भर में कर राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय योगदान देकर राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!