Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के शेरूणा में बुधवार की रात को डिग्गी में शव मिलने के मामलेे में शुक्रवार रात को शव लेने पर सहमति बन गयी। विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में यह सहमति बनी। इससे पहले शुक्रवार दिनभर गहमागहमी चलती रही और दौर की वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बन पायी थी लेकिन विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में शनिवार के दिन में ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पर सहित विभिन्न मांगो पर सहमति बनी।


जिसके बाद परिजनों ने शव लेने की सहमति दी। शनिवार को सुबह शव लिया जाएगा। बता दे कि बुधवार की रात को डिग्गी में युवती का शव मिला था। पहले तो इस मामले में सामान्य मर्ग दर्ज की गयी थी लेकिन बाद में मृतका की माँ की रिपोर्ट पर युवती की हत्या का मामला दर्ज किया गया। प्रार्थिया ने दो मजदूरों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।



