Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गुरूवार को ईमेल कर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। सूचना आग की तरह फैली और कुछ ही समय में चारों तरफ बम की खबर ने जोर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एजेंसियां अलर्ट हुई और सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर को पुरा खाली करवाया गया।


आज वर्किंग डे था लेकिन बम की धमकी के बाद पुरा कोर्ट परिसर वीारन हो गया और कोई भी तरह का कार्य नहीं हो पाया। पुलिस और डॉग स्क्वायॅट की मौजूदगी में चप्पे-चप्पे की निगरानी की गयी।
ऐसी ही एक और खबर अब बीकानेर के समीपवर्ती जिले से सामने आयी है। जहां पर उसी तरीके से कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी दी गयी है। मेल करने वाले बीकानेर के बाद नागौर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है।
धमकी करने का तरीका, समय और संदेश एक ही जैसा है। ऐसे में साफ जाहिर है कि मेल करने वाले एक ही व्यक्ति है जो कि अलग-अलग जिलों के कोर्ट को उड़ाने की धमकी दे रहा है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर मेल कहां से किया गया है और इसके पीछे की मंशा क्या है।
नागौर और मेड़ता डीजे कोर्ट को ईमेल के जरिए दोपहर 2 बजे 14 साइनाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई। मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नागौर कोर्ट परिसर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरा परिसर खाली करवाकर तलाशी शुरू की।
बार संघ ने भीड़ से बचने के लिए गुरुवार को कोर्ट का काम स्थगित रखने का फैसला लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और जांच जारी है। मेल में यह भी दावा किया गया कि इन 14 डिवाइस को लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही नुकसान का अनुमान कोर्ट के अंदर एपिसेंटर से 1.75 किमी रेडियस तक बताया गया।
बीकानेर कोर्ट को उडाऩे की धमकी से जुड़ी खबरें नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ें
बीकानेर से बड़ी खबर, कोर्ट परिसर में बम की सूचना से हड़कंप, देखें वीडियो-Bikaner News



