हाईकोर्ट की मांग फिर रही अधूरी तो नाराज हुए अधिवक्ता,लगाए नारे,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज सीजेआई बी.आर गवई पहुंचे। जहां पर एमजीएसयू में कार्यक्रम में शिरकत की। जहां पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहें। सीजेआई गवई के साथ मंच पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ-साथ बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहें। एमजीएसयू में कार्यक्रम में दौरान मौजूद अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बेंच की आस थी लेकिन आस पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता नाराज हो गए। सीजेआई के सामने ही बीकानेर के अधिवक्ताओं ने वी वान्ट हाईकोर्ट के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि दो-दो सीजेआई के आने के बाद भी अगर बेंच नहीं मिलती है तो यह बीकानेर का दुर्भाग्य है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!