शहरी क्षेत्र में जुए पर कार्रवाई,14 को लाखों रूपए के साथ पकड़ा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने पासों पर जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को लाखों रूपए के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई सीओ श्रवणदास संत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम को इसकी भनक काफी दिन से थी। जिसके बाद आज पुलिस टीम ने बिन्नाणी चौैक क्षेत्र में दबिश देकर जुएं पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से 14 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पांच लाख से अधिक रूपए मिले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पैसे जब्त कर लिए है। फिलहाल पुलिस जुआरियों से पूछताछ में जुटी है। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी श्रवणदास संत के साथ नयाशहर क्षेत्र की पुलिस टीम और थानाधिकारी कविता पूनियां भी मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!