लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लालच देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में खारा के रहने वाले परिवादी करणराज ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आज 16 जनवरी की बतायी गयी है। परिवादी ने बताया कि बाइक पर एक व्यक्ति जो कि साउण्ड सिस्टम लगा रहा था और मशीन ठीक करवाने का बोल रहा था। परिवादी ने बताया कि व्यक्ति उसके घर पर आया और उसके पिता जो कि लकवाग्रस्त है उनको देखकर बोला में तुमको लंबे समय से बोल रहा हूं कि हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लो, तुम्हारे घर की सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। परिवादी ने रिपोर्ट में आगे बताया कि आरोपी ने उससे पैसे देने का लालच देते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि जब उसने शोर-शराब किया तो आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!