तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप,दहेज के लिए की मारपीट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन तलाक बोलकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला थाने में प्रार्थिया ने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। प्रार्थिया ने अपने पति रज्जाउलाा,ससरु रहमतुला टेलर,सास जरीना, ननंद अमल,अमन,मासी सास सहीदन,जेठ रफीउला निवासी भादरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना प्रार्थिया के पीहर,ससुराल में शादी के बाद की है। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उससे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपी पति ने उसे तीन तलाक बोलते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!