घर में घुसकर की मारपीट, फायर करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मारपीट करने और हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। इस सम्बं में लूणकरणसर पुलिस थाने में जैसा निवासी पुखराज पुत्र पुरबाराम सुथार ने जीतनाथ, महावीर, विनोद व 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 जनवरी की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। करीब एक माह पूर्व वह एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इस संबंध में दस्तावेज भी बनवाए गए थे।

 

पीडि़त ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह-सात बजे वह अपने पिता, माता, बहन और महिला के साथ घर पर मौजूद था।
इसी दौरान तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए आरोपियों ने घर में जबरन प्रवेश किया और परिवार के सभी सदस्यों के साथ लाठियों व धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। परिवादी ने बातया कि आरोपियों ने हवाई फायर किया। पुलिस ने पीडि़त के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!