Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिग्गी में मिले शव के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मर्ग के बाद अब मामला संगीन हो गया है। परिजनों ने युवती के साथ गलत काम करते हुए युवती को डिग्गी में फेंककर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामला शेरूणा क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में परिजनों ने मूुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती अपने परिवार के साथ खेत में रहती थी। खेत को ठेके पर दिया हुआ था।


उसी ने दो मजदूरों को काम पर लगा रखा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी दोनो मजूदरों ओंकारनाथ व जोराराम 3 दिसंबर की रात को चाय का बोलने के लिए आए। जब चाय उसकी बेटी देने गई तौ वापिस काफी देर तक नहीं आयी। जिसके बाद उसकी बेटी की चिल्लाने की आवाज आयी। प्रार्थिया के अनुसार जब वह दौड़कर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी बेटी को डिग्गी में फेंक दिया और महिला के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वहां से भाग गए। परिजनों ने युवती के साथ गलत काम कर युवती को डिग्गी में फेंक दिया। प्राथिया ने साथ ही चोरी काक भी आरोप लगाया है।



