घर में घुसकर 50 हजार की नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर हजारों की नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में बंबलू निवासी ने शिवङ्क्षसह निवासी भीनासर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 नवंबर को बंबलू में दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर से संदूक से 50 हजार रूपए,कानों की बाली,एक सोने की चैन,दो पायजेब जोड़ी,एक सोने की ढूसी चोरी करके ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!