Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किन्नू तोड़कर घर जा रही महिला को अपशब्द बोलने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले से जुड़ी है। जहां पर श्रीकरणपुर मे पीडि़ता ने अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि 24 दिसंबर को एक गांव में किन्नू तोडऩे के लिये गई थी।


किन्नू तोड़कर रात के समय करीब 9 बजे अपने घर आ रही थी। तभी अकेला सुनसान जगह में देखकर गांव में रहने वाले एक युवक ने पीडि़ता को जबरदस्ती रोक लिया और अश्लील शब्द कहने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने शोर की आवाज सुनी तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


