Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में पूजा पाठ के दौरान दिया बती कर रही महिला की साड़ी में आग लग जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में अंबेड़कर कॉलोनी निवासी जेठालाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष घर में पूजा पाठ के दौरान दिया बती कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गयी। जिससे वह झुलस गयी। घायल अवस्था में उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





