पलट गई ट्रॉली और चारे के नीचे दबने से हो गई व्यक्ति की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्रॉली के पलटने से चारे के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर बड़ा की है। जहां पर तिलोकराम ट्रेक्ट्रर ट्रॉली चारे से भरकर गांव की और आ रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी और चारे के नीचे तिलोकराम दब गया। आसपास के लोगों द्वारा तिलोकराम को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तिलोकराम को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!