ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, दो घायल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के दरबारी फांटा और सालासर टोल के बीच की है। जहां पर ट्रेक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत हो जाने से एक युवक की मौत हो गयी। वहंी दो अन्य चोटिल हुए है। जिनको आसपास के लोगो के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस सम्बंध में गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। स्वामी ने बताया कि हादसे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!