
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में देर रात को भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक नौरंगदेसर मार्ग की है। जहां पर देर रात को एक ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने के बाद पिकअप गुजर रही थी। पिकअप चालक ने सहयोग करने के लिए गाड़ी को रोका और ऊठाने के लिए मददर की। इस दौरान ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई।



तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल लोगों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान रात तीन बजे एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन-चार गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले और घायल लोग कौन-कौन थे, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया।
हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट (लूणासर, चुरू), सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा (बादडिया, चुरू), सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई (रासिसर, बीकानेर) तथा राजेश पुत्र पूर्णमल जांगिड़ (झीनी, झुंझुनूं) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल इंदरसिंह (सालावास, जोधपुर), ताराचंद (राजलवाड़ा, चुरू), परमेश्वर (बादडिया, चुरू) व पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। रात 12 बजे के बाद से हाईवे पर आवाजाही बाधित रही तथा क्रेन की मदद से सुबह 4 बजे तक वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।



