Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार भाई-बहन के टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में भाई की मौत हो गयी। वहीं बहन घायल हो गयी। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के किशनासर से जांगलू के बीच 25 फरवरी की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में केसरदेसर गंगागुरान निवासी पुरखाराम पुत्र लालूराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके भाई व बहन बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान टैंकर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई बहन के टक्कर मार दी। हादसे में परिवादी का भाई नेमाराम की मौत हो गयी। वहीं उसकी बहन घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!