Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टीचर के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महिला थाने के पास की है। जहां पर बाइक सवार महिला टीचर के पास से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया की 5 नंबर गली में कृष्णा एकेडमी में टीचर प्रियंका अलबर्ट व्यास कॉलोनी में रहती हैं।


स्कूल से छुट्टी होने के बाद टैक्सी में सवार होकर पवनपुरी की ओर जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंची और वहां से पैदल रवाना हुईं। मरुधरा कॉलोनी में महिला पुलिस थाने से मोबाइल हाथ में लिए जा रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार पीछे अचानक पीछे से आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गया। टीचर ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बाइक सवार का पीछा किया और उसका भागते हुए वीडियो बना लिया।



