ट्रोले से भिड़ी सामान से भरी पिकअप, सड़क पर बिखरा डीजल ही डीजल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप और ट्रोले की टक्कर हो जाने और इस हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के जोधपुर रोड़ बाईपास की है। जहां पर सब्जी और पार्सल से भरी पिकअप ने ट्रोले में टक्कर मार दी। जिसके चलते सड़क पर पिकअप में भरा सामाान बिखर गया और सड़क पर डीजल ही डीजल फैल गया।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर डीजल फैले हुए स्थान पर मिट्टी डाली। जानकारी अनुसार सड़क क्रॉस करते समय यह हादसा हुआ। जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!