Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आ जाने से सींथल निवासी मदाराम की मौत हो गयी। मदाराम करीब 64 वर्ष की उम्र के थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हादसा रेलवे लाइन पार करते समय हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नापासर उप जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।





