Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती की है। जहां पर बीती रात को गली नंबर 4 में रहने वाले व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर ख़िसमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मो जुनैद ख़ान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे और मृतक गोवर्धन उम्र 57 को पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक के सुसाइड करने के कारणों के बारें में जानकारी नहीं मिल पायी है।



