Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन बच्चों की माँ के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पर तीन बच्चों की माँ बच्चों को छोड़कर गुम हो गयी है। जिसकी सूचना विवाहिता के देवर ने पुलिस को दी हे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घर पर विवाहिता अकेली थी और घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। जब घर वाले घर पहुंचे तो विवाहिता घर पर नहीं मिली। आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारोंं के यहां भी पता किया लेकिन विवाहिता कहीं नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस विवाहिता को ढूंढने में जुटी है।




