Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को एमडी के साथ निरूद्ध किया है। यह कार्रवाई बीछवाल क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने अनाज मंंडी के पीछे एफसीआई गोदाम के पास एक नाबालिग को रोका और पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान नाबालिग के पास कुल 3.21 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने एमडी व विक्रय के करीब 3900 रूपए भी जब्त किए है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है।





