Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में काम करते समय अचानक तबीयत खराब हो जाने और दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दो अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में समंदसर निवासी जगदीश पुत्र लक्ष्मणराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 29 सितंबर को उसका भतीजा बनवारी लाल खेत में काम कर रहा था। जहां पर उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी।


जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। वहीं छतरगढ़ पुलिस थाने में राजासर भाटियान निवासी गोविंद राम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा प्रेमाराम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से कीटनाशक दवा के प्रभाव से उसके बेटे की तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






