Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय अचानक से व्यक्ति के बेहोश हो जाने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के उतमामदेसर में 14 जनवरी की है। इस सम्बंध में फिरोजाबाद निवासी सचिन कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई काम कर रहा था। काम करते समय अचानक से उसका भाई अचेत हो गया और गिर गया। बेहोशी की हालात में उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




