Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड़ पर 11 दिसंबर की रात को 8-9 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में बिहार निवासी सरोज कुमार पुत्र भगवानदत ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि साला कृष्ण देव कुमार जो कि खारा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था। 11 दिसंबर की रात को खारा से बीछवाल आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसके साले को टक्कर मार दी। जिससे उसके साले की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



