Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आ जाने से बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर प्रताप बस्ती क्षेत्र में बालिका के ऊपर से ट्रेक्टर ट्रॉली निकल गयी। जिससे बालिका चेतना की मृत्यु हो गई। घटना बाद आक्रोशित गली व परिवार के लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना प्रताप बस्ती है, जहां ट्रेक्टर की चपेट में आने से बालिका की मृत्यु हो गई। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।





