Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोड़ क्रॉस करते समय बोलेरो द्वारा टक्कर मारने से बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के गुड़ा फांटा पर 30 दिसंबर की शाम को करीब सवा चार बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गुड़ा निवासी नेमीचंद ने बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान बोलेेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




