Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ओरण, चारागाह तथा खेजड़ी की अवैध कटाई की रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवन्त सिंह ने बताया कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस, अधीक्षक, नगर निगम व बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला कलेकटर प्रशासन व नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।





