Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से नाबालिग के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाबालिग के परिजनों ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 10 जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ खेत में सोया। सुबह जब उठा तो देखा कि दूसरे नंबर की बेटी जो कि करीब 16 साल की है वो नहीं दिखी। जब बेटी नहीं दिखी तो इधर उधर देखा और आसपास के पडोसियों से भी जानकारी ली लेकिन बेटी कहीं भी दिखाई नहीं दी। परिवादी ने बताया कि इसके बाद जब घर की अलमारी संभाली तो अलमारी से मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब, एक नोजपिन और 20000 नगदी भी गायब थे। परिवादी ने बेटी द्वारा सारा सामान ले जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नाबालिक लड़की की तलाश शुरू की है।





