Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाबालिग पीडि़ता की माँ ने कोटगेट पुलिस थाने में अशोक नाम के वेटर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका बेटा आरोपी अशोक के पास काम करता है। इसके चलते अशोक उसके घर पर आता जाता था।


करीब 25 दिन पहले अशोक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर भाई के पैर तोडऩे की धमकी दी। बाद में वह पुत्री को डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व वह हॉस्पिटल में भर्ती थी। इस दौरान भी उसने पुत्री से दुष्कर्म किया। डर के कारण पुत्री चुप रही। लेकिन, बाद उसने पूरा घटनाक्रम बताया। कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाशी में जुटी है।



