राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। 22 वर्षीय युवक द्वारा फाँसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आई है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के राणासर हँसावतान 30 जनवरी की दोपहर की है। इस संबंध में मृतक के चाचा चंदाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया की उसके बड़े भाई किसनाराम के बेटे गुलाब ने खेत में नीम के पेड़ से फाँसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




