देर रात को अचानक हुई 20 गायों की मौत, टीमें पहुंची मौके पर,देखें वीडियो -Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार को बीती रात को बड़ा नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ के इंदिरा गांधी नहर की आरड़ी 585 के पास की है। जहां पर किसान खुशी मो. के खेत में देर रात को अचानक ही गायों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार करीब 20 गायाों की मौत हो गयी।

 

जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इस घटना के बाद किसान परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
स्थानीय लोग बड़ी संख्या में किसान के घर पहुंच रहे हैं। फिलहाल गायों की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पीडि़त किसान खुशी मोहम्मद ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और नुकसान की भरपाई सहित मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!