मंदिर दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने के आभूषण किए पार

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। मंदिर दर्शन करने पहुँची महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी हो जाने की खबर सामने आई है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर स्थित रामदेव बाबा मंदिर की है। जहाँ पर लगे मेले के दौरान दर्शन करने गई एक महिला के गले से अज्ञात चोर द्वारा सोने के पांच फुलड़े चोरी कर लिए।

 

इस संबंध में गांव मोमासर निवासी 30 वर्षीय अपराजित बैदा पुत्र मनीराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी माता चुन्नीदेवी 28 जनवरी को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच बाबा रामदेवजी के मंदिर मेले में धोक देने गई थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी मां के गले में पहने सोने के पांच फुलड़े निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!