Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक तौसिफ के पास से एमडी जब्त की है। पुलिस टीम ने युवक के पास से करीब 12.8 ग्राम एमडी व 1100 रूपए जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





