ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन से कटने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के पुगल आरओबी के पास रेलवे ट्रेक की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता धर्माराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 18 वर्षीय बेटे छेलाराम की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है । जानकारी के अनुसार युवक सुबह घूमन के लिए निकला था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!