आग लगने के कारण 18 पशुओं की मौत,जल गया सोना,चांदी और अनाज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग लग जाने से करीब डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू क्षेत्र के धरनोक गांव की रोही की है। जहां पर आग लगने के कारण दो झोपड़े,छप्पर और करीब डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में दुर्गङ्क्षसह ने रिपेार्ट दी है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका खेत धरनोक गांव से पांच किमी दूर उत्तर दिशा में है। परिवार के लोग खेत मे रहवासी ढाणी में निवास करते है । सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से रहवासी ढाणी में बने एक झोंपड़े में आग लग गई।

 

देखते देखते पास एक अन्य झोंपड़ा व दो छपरे भी आगजनी की चपेट में आ गए। इन चारों में 15 क्विंटल बाजरी, आठ क्विंटल मोठ, 10 किवंटल ग्वार, आठ किवंटल गेहूं, सोने की ठूसी, तीन नग सोने की अंगूठी, सोने की रखड़ी, चैन, तीन जोड़ी चांदी पायजेब, दो नग सोने की मूर्त, तीन सोने के फूलड़े, चार सोने के मोती, 40 हजार नगदी रुपए, चारपाई, बिस्तर, 18 भैड़ बकरी के छोटे बच्चे इस आगजनी में जल कर राख हो गए। आगजनी से करीब 10 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!