ऑनलाइन जुएं पर पुलिस का बड़ा एक्शन,करोड़ों के लेनदेन की बात आई सामने-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध जुए सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा,एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में की गयी है। सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरवजिन में यह कार्रवाई की गयी है। जेएनवीसी थाने में 7 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामलेे में कार्रवाई करते हुए प्रमोद खत्री और वली मोहम्मद उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार प्रमोद खत्री एक बड़े स्तर पर फर्जी खाते बनवाकर उसमे जुआ सट्टे की राशि डलवा कर ऑनलाइन जुआ सट्टे का अवैध् कारोबार लगातार कर रहा था। पुलिस के अनुसार अवैध खातों से पैसे डालने पर अलग-अलग ऑनलाइन वेबसाईट पर जुए की साइड उपलब्ध करवाई जाती थी। जिसके द्वारा जुआ सट्टे खेला जाता। प्रथम दृष्टया सट्टे के करोड़ों रूपयों के लेन देन के कारोबार की बात सामने आयी है।

 

ऐसे अवैध खातों को जब्त करने और दूसरे आरोपियों को पकडऩे के लिए अनुसंधान जारी है। बता दे कि दो दिनों पहले ही पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज किया था। जिसमें बताया गया था कि मिराज के नाम से ऑनलाइन जुआ सट्टा करवाया जा रहा है। पूरे मामले में प्रमोद खत्री को सरगना बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!