भट्टे के पास पानी में मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप-Bikaner Divison

Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईंट के भट्टे के पास बनी पानी की डिग्गी में युवती का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगए़ के गांव 87 जीबी से जुड़ी है। जहां पर ईंट के भ_े पर बनी डिग्गी में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतका अपने भाई और मां के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी करती थी। मृतका के परिजनों ने अन्य श्रमिकों की सहायता से शव को डिग्गी से बाहर निकाला। साथ ही सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी।

 

मृतका के भाई ने बताया- उसकी बहन के कपड़ों में ईंट भ_े पर ही काम करने वाले मजदूर की 2 फोटो भी मिली है। भाई और श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उस लड़के ने बहन के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुस्साए श्रमिक लाठी-डंडे लेकर नेशनल हाईवे 911 पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया।

मृतका के भाई ने बताया- रात करीब 1 बजे जब वह उठा तो उसकी बहन अपने बिस्तर पर नही थी। अन्य श्रमिकों के साथ मिलकर उसने तलाश शुरू की तो रात करीब 3 बजे उसकी बहन का शव ईंट भट्टे पर बनी डिग्गी में दिखाई दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!