Bikaner Congress राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए एक नवाचार शुरू किया है। ऐसे में पदाधिकारी बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को एक प्रपत्र भरकर देना होगा। जिसमें विभिन्न जानकारी देनी होगी। इस सम्बंध में एक प्रपत्र पूरी जानकारियों के साथ देना होगा।


पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर शहर कांग्रेस के अंतर्गत कार्य करने वाले सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी के रूप में चुनने के लिए एक प्रपत्र तैयार करवाया गया है जिसमें आपकी सारी जानकारी एकत्र की जाएगी और उसी आधार पर बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल उनको अलग अलग श्रेणीवार पदाधिकारी बनवाने का प्रयास करेंगे। प्रपत्र लेने और जमा करवाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ आचार्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उक्त प्रपत्र भरकर अपनी सटीक जानकारी प्रेषित करने वाले कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल उचित स्थान और उचित सम्मान दिलवाने का प्रयास करेंगे
प्रपत्र लेने और जमा करवाने के लिए
दिनांक- 6,7,8 जनवरी 2026
समय- सुबह 11.30 से 1 बजे तक,एवं शाम को 5 बजे से 6 बजे तक
स्थान- यश कलेक्शन के.ई.एम. रोड बीकानेर
यह प्रपत्र सही-सही भरकर अंतिम दिनांक 09/01/2026 दोपहर 1 बजे तक उक्त पत्ते पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।प्त
अधिक जानकारी के लिए नितिन वत्सस 9929099018 से संपर्क कर सकते हैं।
बता दे कि प्रदेश कांग्रेस ने अगले सात दिनों में जिला अध्यक्षों से कार्यकारिणी के लिए संभावित नामों की लिस्ट भेजने के लिए कहा गया है। ऐसे में संदेश साफ है कि मलमास के बाद कभी भी बीकानेर जिला कांग्रेस कार्यकािरणी की घोषणा हो सकती है।



