राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को सड़क हादसे में बीकानेर भाजपा के युवा नेता की मौत हो गयी। सड़क हादसे में बीती रात को विक्रमङ्क्षसह सतासर का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विक्रमसिंह पूर्व में मंडल में पदाधिकारी रहें है साथ सक्रिय रूप से भाजपा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े है।


बीती रात को सरदारशहर रोड पर ऊंट गाड़े से उनकी कार टकरा गयी। जिसमें विक्रमसिंह सतासर का निधन हो गया। भाजपा के युवा नेता व सामाजिक रूप से सक्रिय विक्रमसिंह सत्तासर को उपजिला अस्पताल लेकर आए। विक्रमसिंह ने यहां दम तोड़ दिया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सुबह विक्रमसिंह के गांव सत्तासर में मातम पसर गया है।






