बड़ी खबर: बीकानेर भाजपा ने इन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा में संगठन का पर्व जारी है। इसी बीच जयपुर से कई मंडलों की घोषणा रोक दी गयी है। प्रदेश स्तरीय अपील समिति ने यह रोक लगायी है। प्रदेश स्तरीय कमेटी ने 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पर रोक लगा दी है। जिसमें बीकानेर के भी मंडल शामिल है।
प्रदेश संयोजक घनश्याम तिवाड़ी,सहसंयोजक सरदार अजयपाल सिंह व योगेन्द्र सिंह तंवर की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कमेटी द्वारा
नयाशहर,पुराना शहर,जूनागढ़,रानीबाजार,जस्सुसर मंडल के अध्यक्षों पर रोक लगा दी है। वहीं इसके अलावा जयपुर शहर,जलमहल,जयपुर देहात,चौमू,भरतपुर,सिरोही सहित अनेक मंडलों की घोषणा पर रोक लगायी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!